
जमशेदपुर : साकची स्थित द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेंस में गुरुवार को कॉलेज के संस्थापक स्व डा एनके सिंहके पुत्र और कॉलेज के तृतीय वर्ग कर्मचारी उमेश कुमार सिंह को सेवानिवृत्त होने पर कॉलेज परिवार की ओर से समारोहपूर्वक विदाई दी गयी. इसमें कॉलेज की प्राचार्या डॉ डीके धंजल ने शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर उनके भविष्य के लिए शुभकामना की। प्राचार्या ने कहा कि उमेश कुमार सिंह हमेशा कॉलेज के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देते रहे। इनका कार्य करने का तरीका बहुत ही प्रशंसनीय रहा है। (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर डा वीणा प्रियदर्शी, डा सविता मिश्रा, प्रतीमा सिन्हा, राकेश पाण्डेय व अन्य ने श्री सिंह के कार्यकाल की सराहना की। समारोह का संचालन डोरिस दास तथा धन्यवाद ज्ञापन शुभाश्री बनर्जी ने किया। समारोह में डा अनुराधा, डा अनामिका, डा संगीता, डा अरुंधति, डा वनिश्री डे, दीपिका, सुजीत महतो, किरण, यामिनी, सुरेश, राजेंद्र, समता प्रसाद समेत कालेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।



