
जमशेदपुर : कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम हेतु जिला स्वास्थ समिति,पूर्वी सिंहभूम द्वारा एक बार फिर से मुंबई, दिल्ली, पुणे एवं अहमदाबाद से आने वाली ट्रेनों की यात्रियों को टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर कोविड-19 जांच हेतु कुल 75 यात्रियों का नमूना संग्रह किया गया। साथ ही सभी यात्रियों को रिपोर्ट आने तक होम आइसोलेशन में रहने का भी निर्देश दिया गया है। जांच दल में कुन्दन कुमार, लैब टक्नीशियन नश्वर मुर्मू, प्रभात सरदार, राजेश साहू तथा शेख जैद उपस्थित रहे। (नीचे भी पढ़ें)

वहीं जुगसलाई के बाबू कुंवर सिंह चौक पर भी जिला प्रशासन की ओर से जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कोविड-19 की जांच के साथ ही मास्क, हेलमेट आदि की भी जांच की गयी। यहां बारी-बारी से लोगों की कोविड-19 जांच की गयी। (नीचे भी पढ़ें)
जो लोग बगैर मास्क या बगैर हेलमेट पाये गये उनसे जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी तथा पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।






