
जमशेदपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा झारखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष कमलेश पाठक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न से सम्मानित पंडित राजेन्द्रनाथ त्रिपाठी के दिशा-निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष के तौर पर रविकान्त पाण्डेय को नियुक्त किया है। रविकान्त पाण्डेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि वे संगठन के सभी नीति-निर्देशों का पालन करते हुए ब्राह्मण होने के नाते समाज के सभी वर्गों के बीच सनातन संस्कृति के रक्षार्थ तथा समाज हित का कार्य करते रहेंगे तथा संगठन विस्तार के लिए हरसम्भव प्रयास करेंगे। इसके तहत बहुत जल्द संगठन के युवा विंग तथा महिला विंग का भी विस्तार किया जाएगा।






