• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 23, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand-Cabinet-meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में कुलपति समेत अन्य अधिकारियों के पद सृजन की स्वीकृति, सरकारी विद्यालयों में पढ़नेवाले अजा, मनरेगा योजना अंतर्गत श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी दर में बढ़ोतरी करने हेतु राज्य योजना से अतिरिक्त व्यय की स्वीकृति, और क्या-क्या निर्णय लिये गये-जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

April 9, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : रांची में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. इसके तहत जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में कुलपति समेत कुलसचिव, वित्त पदाधिकारी, परिक्षा नियंत्रक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष (विश्वविद्यालय) के पदों का सृजन करने समेत कई अन्य एजेंडों पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिये गये. कैबिनेट में लिये गये फैसले के मुताबिक राज्य में सभी सरकारी विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया जायेगा. वहीं झारखण्ड नगरपालिका लोकपाल की शक्तियाँ और कृत्य राज्य लोकायुक्त को सौंपे जाने की स्वीकृति का प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई है. झारखंड आंदोलनकारी को चिन्हित करने के लिए आयोग के पुनर्गठन की स्वीकृति दी गई है. वहीं मनरेगा योजना अंतर्गत श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी दर में बढ़ोतरी करने हेतु राज्य योजना से अतिरिक्त व्यय की स्वीकृति एवं तदनुरूप बजटीय उपबंध करने की स्वीकृति दी गई है. इसके साथ ही अन्य कई निर्णय लिये गये हैं. (नीचे भी पढ़ें)

कैबिनेट में लिये गये निर्णय (नीचे पढ़ें)

  • W.P.(S) No-6423/2014 झारखण्ड राज्य कारा दैनिक कर्मी एसोसिएशन बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में दिनांक 04.02.2019 को पारित न्यायादेश के अनुपालन में याचिकाकर्ताओं की सेवा नियमितीकरण की स्वीकृति दी गई.
  • झारखण्ड राज्य दिव्यांगजन विकास निधि के उद्देश्य, संचालन तथा क्रियान्वयन से संबंधित नियमावली की स्वीकृति दी गई.
  • झारखण्ड माल और सेवा कर (संशोधन) अधिनियम, 2020 (झारखण्ड अधिनियम, 08, 2020) की धारा-1 में संशोधन हेतु झारखण्ड माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2021 को झारखण्ड विधान सभा में पुनरस्थापन की स्वीकृति दी गई.
  • चांय एवं इसके पर्यायवाची केवट, मल्लाह, निषाद जाति को झारखण्ड राज्य की अनुसूचित जाति की सूची में सम्मिलित करने हेतु भारत सरकार से अनुशंसा करने की स्वीकृति दी गई.
  • डॉ गोपाल बैठा, तदेन जिला पशुपालन पदाधिकारी, हजारीबाग को चारा घोटाले से संबंधित काण्ड संख्या आर सी 26 (ए) 96-पैट में दिनांक-21.12.2006 को दोषसिद्धि के फलस्वरूप विभागीय अधिसूचना संख्या-3034, दिनांक-26.12.2007 के द्वारा लिये गये निर्णय को विधि (न्याय) विभाग, झारखण्ड, राँची से प्राप्त परामर्श के आलोक में संशोधित करने की स्वीकृति दी गई.
  • झारखण्ड राज्यान्तर्गत सभी सरकारी विद्यालयों के वर्ग-8 में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ अल्पसंख्यक/ पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साईकिल वितरण की स्वीकृति दी गई.
  • सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण विनियमन) (झारखण्ड संशोधन) अधिनियम, 2021 की स्वीकृति दी गई.
  • राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची के चिकित्सकों को दिसम्बर, 2012 से सितम्बर, 2014 तक की अवधि के गैर व्यवसायिक भत्ता के भुगतान की स्वीकृति दी गई.
  • वित्तीय वर्ष 2020-21 में झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिलान्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सरिया के भवन निर्माण की योजना हेतु कुल-2,11,23,589/- (दो करोड़ ग्यारह लाख तेईस हजार पाँच सौ नवासी) मात्र की लागत पर द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.
  • रांची जिला में विशेष विनियमन पदाधिकारी हेतु 02 (दो) अतिरिक्त पदों का वित्तीय वर्ष 2020-21 से वित्तीय वर्ष 2024-2025 (पांच वर्ष की अवधि) हेतु सृजन की स्वीकृति दी गई.
  • झारखण्ड पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग के वित्तीय वर्ष 2019-20 (अवधि 01, अप्रैल, 2019 से 31 मार्च, 2020) का वार्षिक प्रतिवेदन विधानसभा के पटल पर रखे जाने हेतु स्वीकृति दी गई.
  • महिला, बाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित एवं क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं हेतु जिला स्तर पर उप-विकास आयुक्त को नोडल पदाधिकारी घोषित करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई.
  • 220 के वी डाल्टेनगंज-गढ़वा संचरण लाईन के दोनों छोर में लिंक लाईन तथा 132 के वी डाल्टेनगंज (PGCIL)-डाल्टेनगंज (JUSNL) संचरण लाईन के निर्माण हेतु राशि रुपए 37.75 करोड़ की पूर्व में स्वीकृत योजना में राशि रुपए 7.38 करोड़ अर्थात 19.53 प्रतिशत की वृद्धि के फलस्वरूप रूपए 45.13 करोड़ की पुनरीक्षित योजना की प्रशासनिक स्वीकृति एवं वित्तीय वर्ष 2020-21 में संचरण योजनाओं के लिए बजट उपबंधित राशि रूपए 730 करोड़ के विरूद्ध रूपए 7.38 करोड़ झारखण्ड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड को ऋण स्वरूप राशि विमुक्त करने की स्वीकृति दी गई.
  • झारखण्ड नगरपालिका लोकपाल की शक्तियाँ और कृत्य राज्य लोकायुक्त को सौंपे जाने की स्वीकृति का प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई.
  • राँची शहर में स्थित हरमू नदी पर जुडको द्वारा पूर्ण कराई गयी जीर्णोंद्धार एवं संरक्षण परियोजना की राँची शहर के पर्यावरण अवस्था में हो रहे तकनीकी एवं पारिस्थितिक प्रभाव के अध्ययन हेतु राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी), (CSIR-NEERI) को मनोनयन के आधार पर प्रतिवेदन तैयार करने एवं इस निमित्त परामर्शी शुल्क के रूप में कुल राशि रूपए 21,78,280/- (इक्कीस लाख अठहत्तर हजार दो सौ अस्सी) मात्र का व्यय राज्य योजना मद अंतर्गत सुसंगत मद से करने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.
  • रांची, धनबाद एवं जमशेदपुर में अवस्थित आर्थिक अपराध मामलों से संबंधित सिविल जज (सीनियर डिवीजन) स्तर के गठित न्यायालय को झारखण्ड माल एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा-132 के अंतर्गत दर्ज वादों की सुनवाई करने हेतु शक्तियाँ प्रत्यायोजित करने हेतु दिनांक-08.09.2020 को मंत्रिपरिषद् की बैठक में लिए गए निर्णय में आंशिक संशोधन करने के की स्वीकृति दी गई.
  • जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के सुचारू रूप से संचालन हेतु कुलपति, कुलसचिव, वित्त पदाधिकारी, परिक्षा नियंत्रक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष (विश्वविद्यालय) का पद सृजन करने की स्वीकृति दी गई.
  • झारखण्ड उत्पाद सेवा (भर्ती एवं सेवा शर्त) नियमावली, 2013 के अध्याय-3 की कंडिका-9 (ii) में प्रावधानित न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष को संशोधित करते हुए 21 वर्ष प्रतिस्थापित करने की स्वीकृति दी गई.
  • बिरसा मुंडा विमानपत्तन, रांची में राज्य अतिथियों/विशिष्ट महानुभावों को चेक इन/चेक आउट में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने हेतु M/s Speedwing Services, No-61,Kalpaka Nagar, Chakkai, Trivendrum को रुपए 25 हजार मात्र मासिक की दर पर पोर्टर की सेवा उपलब्ध कराने हेतु मनोनयन के आधार पर चयन हेतु झारखंड वित्त नियमावली के नियम-235 को नियम-245 के अधीन शिथिलीकरण की स्वीकृति दी गई.
  • “नागर विमानन” का कार्यान्वयन “परिवहन विभाग” से पृथक कर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) में जोड़े जाने की स्वीकृति दी गई.
  • मनरेगा योजना अंतर्गत श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी दर में बढ़ोतरी करने हेतु राज्य योजना से अतिरिक्त व्यय की स्वीकृति एवं तदनुरूप बजटीय उपबंध करने की स्वीकृति दी गई.
  • ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण कार्य मामले) द्वारा RIDF-XXVI के तहत 72- ग्रामीण पुल परियोजनाओं के कार्यान्वयन हेतु राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से 23045.19 लाख रुपये मात्र के ऋण आहरण करने तथा नाबार्ड द्वारा कुल स्वीकृत ऋण 23045.19 लाख रुपए का 20% अर्थात रुपए 4609.038 लाख रुपए नाबार्ड द्वारा मोबिलाइजेशन एडवांस के रूप में ऋण राशि उपलब्ध कराए जाने की स्वीकृति दी गई.
  • पथ निर्माण विभाग द्वारा RIDF-XXVI के तहत 02- ग्रामीण पुल परियोजनाओं के कार्यान्वयन हेतु राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से 6119.69 लाख रुपए मात्र के ऋण आहरण करने तथा नाबार्ड द्वारा कुल स्वीकृत ऋण 6119.69 लाख रुपए का 20% अर्थात 1223.938 लाख रुपए नाबार्ड द्वारा मोबिलाइजेशन एडवांस के रूप में ऋण राशि उपलब्ध कराए जाने की स्वीकृति दी गई.
  • राज्य में विद्युत (नवीकरणीय ऊर्जा को छोड़कर) के क्रय एवं विक्रय पर उपकर (Cess) धारित करने हेतु झारखंड हरित ऊर्जा उपकर विधेयक, 2021 की स्वीकृति दी गई।
  • झारखंड आंदोलनकारी को चिन्हित करने हेतु आयोग के पुनर्गठन की स्वीकृति दी गई.
  • राज्य के गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) प्रारंभिक विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों की सेवा शर्तों, प्रचलित नियम/प्रावधानों में आवश्यक संशोधन एवं तदनुरूप लंबित वेतन-निर्धारण अनुमोदन से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु नीति निर्धारण की स्वीकृति दी गई.
  • वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य में महिला एवं पुरुष साक्षरता दर बढ़ाने हेतु भारत सरकार की योजना “पढ़ना लिखना अभियान” में राज्यान्श की राशि 1.90 करोड़ों रुपए मात्र की स्वीकृति दी गई.
[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

jamshedpur door-to-door waste collection issue-बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव शुरू, पंचायत समिति सदस्यों के प्रयास से बहाल हुई सेवा, लोगों में हर्ष
खबर

jamshedpur door-to-door waste collection issue-बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव शुरू, पंचायत समिति सदस्यों के प्रयास से बहाल हुई सेवा, लोगों में हर्ष

October 23, 2026
west singhbhum dc review- चाईबासा उपायुक्त की अध्यक्षता मे हुई विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक,योजनाओं को ससमय पूरा करने का निर्देश
खबर

west singhbhum dc review- चाईबासा उपायुक्त की अध्यक्षता मे हुई विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक,योजनाओं को ससमय पूरा करने का निर्देश

October 23, 2026
Jamshedpur rural ucil protest : हितकू विस्थापित-प्रभावित संघ ने यूसिल का अयस्क परिवहन किया ठप, यूसिल प्रबंधन ने मानीं संघ की 23 में से21 मांगें, विस्थापित-प्रभावित संघ ने आंदोलन लिया वापस
खबर

Jamshedpur rural ucil protest : हितकू विस्थापित-प्रभावित संघ ने यूसिल का अयस्क परिवहन किया ठप, यूसिल प्रबंधन ने मानीं संघ की 23 में से21 मांगें, विस्थापित-प्रभावित संघ ने आंदोलन लिया वापस

October 23, 2026
Next Post

Jamshedpur-rural-accident : पोटका में तेज़ रफ्तार बाइक हुई अनियंत्रित, दुर्घटना में दो छात्रों की मौत

Adityapur : जेल में बंद संजीव लोहार के नाम पर मांग रहा था रंगदारी, भेजा गया जेल

Adityapur : जेल में बंद संजीव लोहार के नाम पर मांग रहा था रंगदारी, भेजा गया जेल

Jamshedpur : रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के ह्रदय का हुआ ऑपरेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

central minister attack on congress : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जमशेदपुर से कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही कांग्रेस, लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा जनता के बीच रखेगी विपक्ष की सच्चाई, देखिये – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के कुलियंक गांव में चार माह से जलमीनार खराब,अबुआ मित्र पर की शिकायत

Jamshedpur visit of central minister : जमशेदपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के लोगों से की मुलाकात, अभिनंदन

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, काफी अंतराल के बाद होने जा रहा है कैबिनेट की बैठक, कई अहम और लंबित मामले पर लगेगी मुहर

Tata steel Bokaro sustainable initiative : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में सस्टेनेबल खनन और पर्यावरण संरक्षण के लिए हाइड्रोसीडिंग पहल की शुरुआत, होगा इलाके के लोगों को लाभ

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

central minister attack on congress : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जमशेदपुर से कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही कांग्रेस, लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा जनता के बीच रखेगी विपक्ष की सच्चाई, देखिये – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के कुलियंक गांव में चार माह से जलमीनार खराब,अबुआ मित्र पर की शिकायत

Jamshedpur visit of central minister : जमशेदपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के लोगों से की मुलाकात, अभिनंदन

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, काफी अंतराल के बाद होने जा रहा है कैबिनेट की बैठक, कई अहम और लंबित मामले पर लगेगी मुहर

Tata steel Bokaro sustainable initiative : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में सस्टेनेबल खनन और पर्यावरण संरक्षण के लिए हाइड्रोसीडिंग पहल की शुरुआत, होगा इलाके के लोगों को लाभ

Jharkhand weather update : झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन से बारिश के संकेत, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News