
जमशेदपुर : सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने देश के रेलमंत्री से टाटा – बक्सर एवं टाटा-छपरा एक्सप्रेस को गोरखपुर तक चलाने की मांग की है, ताकि भोजपुरी भाषियों की वर्षों पुरानी व बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो सके। उन्होंने टाटा-बक्सर सीधी रेल सेवा चलाने हेतु लगातार प्रयासरत जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो को साधुवाद व आभार प्रकट किया है। ज्ञातव्य हो कि जमशेदपुर में आरा, बक्सर,बलिया, ग़ाज़ीपुर एवं छपरा, सीवान, देवरिया,भटनी, गोपालगंज, गोरखपुर के लोगों की बड़ी आबादी है और सीधी रेल सेवा न होने के वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि सीधी रेल सेवा टाटा से बक्सर और टाटा से गोरखपुर शुरू हो जाती है, तो जनसेवा का बहुत बड़ा कल्याणकारी कदम होगा, भोजपुरि भाषियों की बड़ी समस्या दूर होगी।





