
जमशेदपुर : बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सामाजिक संस्था एक नई उड़ान के तत्वाधान में ब्लड बैंक परिसर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें कुल 68 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। सभी रक्त दाताओं के प्रति संस्था के सदस्यों ने अपना आभार व्यक्त किया। संस्था के कोषाध्यक्ष सुमेध कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है, इसे जीवनदान के बराबर माना जाता है. रक्तदान न केवल अन्य व्यक्ति के जीवन को बचाता है, बल्कि यह रक्त देने वाले को स्वस्थ बनने में भी मदद करता है, इसलिए यह दोनों के लिए फायदेमंद है। इसलिए, जब भी मौका मिले, सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए. मौके पर एक नई उड़ान संस्था के अध्यक्ष सुमन कुमार पांडे, सचिव प्रवीण कुमार, मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल तथा सदस्य अंबुज कुमार वैद्य, रवि डेविस और उपकार ठाकुर उपस्थित थे।





