
आदित्यपुर : विश्व हिंदू परिषद द्वारा अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए निधि संग्रह कार्यक्रम के समापन के अंतिम दिन आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह ने 51 हजार और निर्मल सिंह ने 11 हजार का समर्पण राशि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रवि शेखर सिंह को सौंपा. इस दौरान डिप्टी मेयर की पत्नी और बच्चे एवं स्थानीय पार्षद सुधीर कुमार सिंह भी मौजूद रहे. इस मौके पर डिप्टी मेयर अमित सिंह ने बताया कि हमें यह सौभाग्य मिला, कि हम प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण में समर्पण राशि सौंप रहे हैं. वहीं आदित्यपुर के विवेकानंद बस्ती द्वारा कुल 46812 रुपए का निधि कार्यालय में समर्पित किया गया.




