
जमशेदपुर : सोनारी युवा ब्रिगेड के द्वारा बाबा अखाड़ा मंदिर परिसर में अमर स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल का अभिनन्दन किया गया। इसमें सोनारी युवा ब्रिगेड के अध्यक्ष किशोर ओझा, विनोद उमंग, सुजीत वर्मा, अश्वनी श्रीवास्तव, मुरारी लहरी, सोम, राजा साकरे, विक्की लहरी, महेश दुबे, राधेश्याम बाग, शंशाक शेखर, हर्ष सिन्हा, सुषमा, चन्दन, राजू पटेल, शिबू गोराई, गणेश लोहार, बुदेशवर, सुदेश महतो, हेमंत मुखी, सुनील दास, राजू कर्मकार, उमंग, भूपेंद्र सिंह, कृष्णा, जोटला, अजय, विनोद लियागी, विक्की सिंह, राजा, अजय मंडल, विकास, निशांत शेखर समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।




