
जमशेदपुर : जमशेदपुर में जिला झामुमो द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में झामुमो के जिला स्तरीय नेता व केंद्रीय नेता मौजूद रहे. सभी ने इस दौरान एक स्वर में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इन्होंने बताया कि लगातार केंद्र सरकार देश मे महंगाई को बढ़ा रही है और खासकर पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहासा बढ़ोतरी कर रही है जिससे आम जनता त्रस्त है, और सरकार मस्त है. वहीं इन्होंने ऐलान कर दिया है कि जब तक कीमतों में कटौती नहीं होती है, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




