
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना में रविवार देर रात दो पक्षों द्वारा हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. इस मामले में सोनारी के निर्मलनगर से भागे प्रेमी जोड़ों के परिजन आपस में हंगामा करते रहे. हालांकि मामला सोनारी थाना क्षेत्र का होने की वजह से पुलिस ने सभी को सोनारी थाना भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार सोनारी निर्मल नगर निवासी एक युवती बस्ती के ही युवक के साथ बीते 23 फरवरी को भाग गई थी. रविवार को परिजनों ने दोनो को कदमा थाना क्षेत्र से पकड़ लिया और थाना ले गए, जहां लड़के के घर वाले भी पहुंच गए. युवती ने बताया की उसके घर वाले जबरदस्ती उसकी शादी कहीं और करवाना चाहते है, पर वह शादी नहीं करना चाहती थी. 23 फरवरी को वह घर से परीक्षा देने के लिए निकली और युवक के साथ फरार हो गयी. दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है. युवती का कहना है कि वह अपने परिजनों के साथ नही रहना चाहती. दोनों पक्ष सोनारी थाना गए है.






