
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के बिरदह शिव मंदिर मैदान में मां अन्नपूर्ण पूजा कमिटी की और से आयोजित नाइट वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच चाकुलिया वालीबॉल टीम और बीडीएच वालीबॉल टीम के बीच खेला गया. प्रतियोगिता पर चाकुलिया की टीम ने कब्जा जमा लिया. फाइनल प्रतियोगिता का उदघाटन विधायक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित समीर सेना के संयोजक राकेश महंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्तकर और सर्विस कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया. मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए राकेश महंती ने कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है. खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारे. मौके पर उप विजेता और विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर जयदेव बेरा, सुकांत नायक, मंटु बेरा, पिंटू बेरा, शिबू बेरा, अमित कुमार, भीम कुमार, आलोक कुमार, कुणाल कुमार समेत अन्य उपस्थित थे




