
चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र में गर्मी के दस्तक मात्र से ही जंगलों में आग लगने की सिलसिला शुरू हो गया है. जंगल में आग लगने की घटना थमने का नाम ही नही ले रही है. रोजाना किसी ना किसी जंगल में आग लग रही है. जंगल में आग लगने की घटना वन विभाग के कर्मियों के समक्ष परेशानियां बढ़ा दी है. सोमवार की दोपहर चाकुलिया प्रखंड की जुगितुपा पंचायत के जुगितुपा गांव से सटे युक्लिपोटास के जंगल में किसी कारण वश आग लग गई.

जंगल में आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिप सदस्य जगन्नाथ महतो को दी, जगन्नाथ महतो ने जंगल में आग लगने की सूचना वन विभाग को दिया. सूचना पाकर वन कर्मी गांव पहुंचकर जंगल में लगी आग पर ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशकत करने के पश्चात आग पर काबू करने में सफल हुए. जंगल में लगी आग की घटना की सूचना पाकर ग्रामीण जिप सदस्य जगन्नाथ महतो के नेतृत्व में जंगल पहुंचकर वन कर्मियों के साथ घंटों जंगल में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया.




