
जमशेदपुर:जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नहर रोड नंबर 15 में पुराने केरला पब्लिक स्कूल के पास एक पेड़ पर अचानक आग लग गई. आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई. इधर स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना मानगो अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पाकर विभाग की एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई. दमकल की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ के पास से ही होकर बिजली का तार गुजरा हुआ है. तार में अचानक शार्ट सर्किट से पेड़ के एक सूखे हिस्से में आग लग गई. फिलहाल आग को बुझा लिया गया है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





