
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चंदनपुर पंचायत के महुलबानी गांव से सटे जंगल में किसी कारणवश आग लग गई. जंगल में लगी आग धीरे धीरे गांव की और बढ़ने लगा. जंगल की आग गांव की और आता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना विधायक समीर महंती को दी. सूचना पाकर विधायक ने दूरभाष पर बहरागोड़ा के फायर ब्रिगेड को देकर जंगल की आग को बुझाने का निर्देश दिया. सूचना पाकर समय पर फायर ब्रिगेड गांव पहुंचकर जंगल में लगी आग को बुझाया. विधायक समीर महंती ने गांव पहुंचकर बस्तु स्थिति का जायजा लिया. मौके पर झामुमो नेता निर्मल महतो,पशुराम पात्र,दसरथ मुर्मू,विशाल बारीक,मिथुन कर,बुलबुल मंडल,बिस्वजीत भोल,तापस पात्र, दीपक बेहरा समेत अन्य उपस्थित थे.














