
जमशेदपुर :साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस अवसर पर स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ एमडी रेयाज ने किया. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियन तरुणा मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा की आवश्यकता पर बल दिया है. महिला प्रकोष्ठ के समन्वयक ने महिलाओं को निभाने वाली रूढ़ीवादी भूमिकाओं के बारे में दृष्टिकोण बदलने की आवश्यकता पर चर्चा की. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमे सभी विद्यार्थियों ने शेष प्रदर्शन किया व समाज में नारी सशक्त के विचार को बढ़ावा देने के प्रयास किया गया. इस कार्यक्रम में उठे हर एक शब्द ने महिला के वर्तमान के परिस्थिति एवं उनमें सुधार की किरण बनी. इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कई प्रतियोगिता करायी गयी, जिसमें स्वरचित कविता, निबंध लेखन,कॉमिक स्क्रिप्टिंग और कुकिंग विदाउट फायर था. इसमें विजेताओं को सम्मानित भी किया गया है. वही वीमेन सेल के बीते सफर का प्रदर्शन किया गया है. इसके उपरान्त सफल महिलाओं का परिचय दिया गया, जिन्होंने अपने – अपने स्तर पर सफलता का परचम लहराया है. इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के शब्दों द्वारा महिलाओं के प्रोत्साहन को बढ़ाया दिया गया. वहीं प्राचार्य डॉ मो रियाज़ ने देश के विकास के लिए महिला एवम पुरुष दोनों के समान योगदान को अनिवार्य बताया और वूमेन सेल की निर्देशिका ने महिला के वर्तमान परिस्थिति के सुधारक का हौसला बढ़ाया गया. इस कार्यक्रम में प्रो डॉ मो रियाज़, डॉ कौसर तसनीम,प्रो साकेत कुमार, डॉ अनवर आलम, डॉ इंद्रसेन सिंह, डॉ अनवर साहाब, डॉ सुभाष गुप्ता,डॉ फकरुद्दीन, डॉ सफीउल्लाह अंसारी, डॉ नेहा तिवारी, डॉ एमएस याहिया इब्राहिम, डॉ वसुधरा रॉय उपस्थित रहे.(आगे भी पढ़े)

करीम सिटी कॉलेज मानगो कैम्पस में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज़ और इन्चार्ज प्रो एसके अनवर अली उपस्थित थे। डॉ मोहम्मद रियाज़ ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण, भौतिक, आध्यात्मिक, शारीरिक या मानसिक सभी स्तरों पर महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें सशक्त बनने की प्रेरणा दी। डॉ एसके अनवर अली ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण का राष्ट्रीय उद्देश्य महिलाओं की प्रगति और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने कौशल आत्मविश्वास और शिष्टता के आधार पर दुनिया के किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। इस असर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अहम योगदान किया।


















