
रांची: पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव में बाघमुंडी सीट पर आशुतोष महतो आजसू के प्रत्याशी होंगे. इसकी जानकारी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने बाघमुंडी में की है. आशुतोष महतो एनडीए के संयुक्त प्रत्याशी होंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यह सीट गठबंधन के तहत आजसू के लिए छोड़ी है. इसी गठबंधन के तहत भाजपा ने यह सीट आजसू को दी है.
पश्चिम बंगाल में बाघमुंडी विधानसभा क्षेत्र झारखंड के विधानसभा सिल्ली से सटा हुआ है. इन इलाके में आजसू संगठन का जनाधार काफी मजबूत है. इसलिए आजसू ने चुनाव घोषणा होने से पूर्व ही पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने भाजपा आला कमान से जनाधार वाले सीट पर अपनी दावेदारी की थी. जिसके बाद भाजपा आलाकमान सिल्ली से सटे हुए बाघमुंडी विधानसभा सीट आजसू के लिए छोड दी. और आज पार्टी सुप्रीमों ने आशुतोष महतो के नाम की घोषणा की.

















