
जमशेदपुर : जमशेदपुर अपवाह के बाद जमशेदपुर के परसुडीह में सरकारी जमीन को ग्रमीणों द्वारा अतिक्रमण के बाद मंगलवार को प्रशासन पूरे दलबल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचा. इस दौरान सीओ अमित श्रीवास्तव के अलावा जुगसलाई, परसुडीह, सूंदरनगर, बागबेड़ा और परसुडीह के थानेदार समेत भारी संख्या में क्यूआरटी की टीम मौजूद रही. प्रशासन ने मौके पर दमकल भी बुलवाया था. माइक से सभी को अतिक्रमण हटाने का भी आदेश दिया जा रहा था. इस दौरान प्रसासन को ग्रामीणों का विरोध भी सहना पड़ा. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि विरोध के बावजूद अतिक्रमण हटा लिया गया. पुलिस बल धीरे-धीरे अतिक्रमण के लिए लगायी गयी रस्सी और अन्य सामानों को हटा रहे थे. एक रात में ही ग्रामीणों ने झोपड़ीनुमा घर भी बना लिया था. बुल्डोजर द्वारा सभी को हटा दिया गया. इधर थोड़ी देर बाद ग्रामीण थाना के बाहर बैठ गए. सूचना पाकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर और एसडीओ भी मौके पर पहुंचे. (नीचे भी पढ़ें)
सीओ ने कहा कि एक अपवाह की वजह से सभी ग्रामीणों ने भूमि का अतिक्रमण किया है. सभी को हटा दिया गया है, जो ग्रामीण नहीं हटेंगे उ नपर कार्रवाई की जाएगी. वहीं जिसने भी यह अपवाह फैलाई है उसकी जांच कर उस पर भी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि सोमवार को किसी ने क्षेत्र में अपवाह फैला दी थी कि सरकार मुफ्त में जमीन दे रही है, जिसके बाद ग्रामीणों ने परसुडीह सदर अस्पातल के आसपास की जमीन को घेर लिया था. फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है.


















