
जमशेदपुर: टाटानगर के लोको पायलटों ने मंगलवार को स्टेशन स्थित क्रू लॉबी गेट पर सभा कर प्रदर्शन किया. इस दौरान रेलवे की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. दरअसल रेलवे लोको पायलट और गार्ड को ट्रॉली बैग देना चाहता है, ताकि वे स्वयं अपने सामान को लेकर ड्यूटी पर जा सके. वही ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के दक्षिण पूर्व जोन महासचिव पारस कुमार ने कहा कि हम ट्रॉली बैग का विरोध करते हैं क्योंकि लोको पायलट और गार्डो पर पहले से ही बोझ है. उन्होंने कहा, कि रेलवे द्वारा बॉक्स ब्वॉय का खर्च बचाने के लिए ट्रॉली बैग देने का निर्णय लिया गया है, जो बिल्कुल गलत है. इसके खिलाफ 15 मार्च को लोको पायलट चक्रधरपुर में डीआरएम से मिलेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे इसके लिए हस्ताक्षर अभियान जारी है.
















