
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने बनकाटी पंचायत के बनकाटी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना 2019-20 का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सभी अपूर्ण आवासों को 31 मार्च तक पूर्ण करने का निर्देश दिया है. साथ ही जगन्नाथपुर गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र के अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण करने और एमबी के अनुसार मनरेगा कार्यों का भुगतान करने का निर्देश प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया है. निरीक्षण के दौरान नव नियुक्त परिक्ष्यमान उपसमाहर्ता चंचला कुमारी, पंचायत सचिव गंगाधर हांसदा, स्वयंसेवक और प्रखंड समन्यवक उपस्थित थे.











