
जमशेदपुरःजमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत क्रॉस रोड नंबर दो निवासी प्रिया शर्मा ने सिदगोड़ा थाना में अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है. बुधवार देर रात प्रिया मायके पक्ष के साथ सिदगोड़ा थाना पहुंची. प्रिया ने अपने लिखित शिकायत में बताया है कि नवंबर 2019 में उसकी शादी सिदगोड़ा के दीपक कुमार शर्मा के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. जिसमें सास बबीता शर्मा भी शामिल है. पति टाटा मोटर्स में कार्यरत है. शादी के बाद वह गर्भवती हुई तो उसे मायके भेज दिया गया. उसने एक बेटी को जन्म दिया. बेटी होने के कारण सास और देवर चंद्रप्रकाश शर्मा मारपीट किया जाने लगा. बुधवार की दोपहर पति, सास और देवर के द्वारा मारा पीटा गया. गाली गलौज करते हुए घर से बाहर निकाल दिया गया. प्रिया ने बताया कि देवर द्वारा चरित्र पर आरोप लगाया गया. इसके पहले भी कई बार मामले को आपसी सहमती से सुलझा लिया गया पर बुधवार को फिर से मारपीट की गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.












