
आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया स्थित हाथी घोड़ा मंदिर के समीप दो ऑटो के बीच सीधी टक्कर में एक ऑटो चालक बुरी तरह से घायल हुआ है.घायल ऑटो चालक का नाम राजू साहू बताया जाता है, जो जमशेदपुर के काशीडीह के कुम्हार पाड़ा का रहनेवाला बताया जा रहा हैं. इस दुर्घटना में घायल राजू साहू ने बताया कि वे साकची से माल लेकर गम्हरिया जा रहे थे. एक अन्य ऑटो ने ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों के बीच टक्कर हो गयी, जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल ऑटो चालक को गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.













