
जमशेदपुर : जमशेदपुर में गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार में हवाएं चली, कई जगह ओले भी गिरे, साथ ही बारिश भी हुई. कई इलाकों में पेड़ गिर गए. इधर टेल्को अन्ना चौक के पास आंधी से बचने के लिए खड़ी एक कार पर एक पेड़ गिर गया. हालांकि इस घटना में कार सवार एक महिला और चालक बाल बाल बच गए. घटना के बाद कार से किसी तरह एक महिला और चालक को बाहर निकाला गया. कार चालक का नाम मुन्ना बताया जा रहा है. कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार के ऊपर गिरे पेड़ को हटाने के प्रयास में जुट गई. इस घटना से सड़क जाम की भी स्थिति बन गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार कार जेम्को की ओर से टेल्को की ओर जा रही थी. आंधी पानी से बचने के लिए कार अन्ना चौक के पास सड़क किनारे रुक गई. थोड़ी देर बाद ही एक पेड़ जड़ से उखड़ कर कार पर गिर गया.













