
जमशेदपुर : हर साल की भांति इस वर्ष भी एग्रिको स्थित सन्तोष आखडा के द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर एग्रिको गोलचक्कर के पास रामनवमी झंडा एवं शस्त्र पूजा कर रामनवनमी की तैयारियां शुरू कर दी गयी है. इस अवसर पर पंडित अशोक पांडे के सान्निध्य में विधिवत आखड़ा के संरक्षक भूपेन्द्र सिंह, वाईपी सिंह, केन्द्रीय रामनवमी आखड़ा समिति के अध्यक्ष रामबाबू सिंह, प्रवक्ता शंभु मुखी डुंगरी ने नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना के साथ रामनवमी की तैयारियों को शुरू किया. इस अवसर पर आखड़ा के लाईसेन्सी सन्तोष कुमार, अध्यक्ष कुंवर सिंह, सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष रितेश कुमार, अमन उपाध्याय, प्रदीप शाल, जयदीप कुमार, सुरज लाल, राजन कुमार, राकेश पटेल, सुजीत कुमार, चन्दन कुमार, गणेश सूंडी, संजय उपाध्याय, नमिता उपाध्याय, शरद कुमार, भुभुन बेहरा एवं सन्तोष समेत अखाड़ा के सभी सक्रिय सदस्य उपस्थिति थे.














