
जमशेदपुर:जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी में नए पुल के पास शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक शव देखा. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय लोगों की मदद से नदी से निकला. मृतक की पहचान कदमा निवासी एक वृद्ध के रूप में की जा रही है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है. घर वाले शव की पहचान करेंगे. थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने बताया कि वृद्ध दो दिनों से घर से लापता था. इस मामले में कदमा थाना में सूचना भी दी गई थी. फिलहाल पुलिस शव को निकालकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही है.












