
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस की कैद से एक चोरी का आरोपी भाग निकला. वैसे हैरान करने वाली बात ये है कि जब कैदी थाने की दीवार फांदकर भागा उस वक्त थाना प्रभारी थाने में मौजूद थे, और केस की समीक्षा कर रहे थे. उधर कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही थाना परिसर में अफरा- तफरी मच गई. थाने में मौजूद पुलिस कर्मी कैदी का पीछा करने भागे. उधर स्थानीय युवकों ने भी कैदी का पीछा करते हुए उसे आदित्यपुर रेलवे ट्रैक के समीप से दबोचा. जिसे पुनः थाना लाया गया. इस संबंध में बताया जाता है, कि युवक को चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. जहां आज सुबह सारी सुरक्षा को धत्ता बताते हुए वह थाना हाजत से भाग निकला. वैसे इसमे किसकी चूक है ये तो जांच का विषय है.



