
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना के वर्तमान थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के द्वारा किए गए कार्यों स्थानीय लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं. पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा है. उन्होंने अपने नेतृत्व में स्वयं रुचि लेकर पूरे थाना का सौंदर्यीकरण और क्षेत्र की जनता के लिए बहुत ही सुंदर स्वागत कक्ष के साथ-साथ पूरे थाना को सुसज्जित करवाया है. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्य के लिए राजेश कुमार सिंह को क्षेत्र के समाजसेवी एवं जमशेदपुर प्रखंड खाद्य आपूर्ति निगरानी समिति के सदस्य विजय सिंह मोनू के नेतृत्व में हिंदू उत्सव समिति के महामंत्री चिंटू सिंह, पोटका विधायक प्रतिनिधि नरेश लाल, जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नीतीश कुमार, समाजसेवी अजय शर्मा, हिमांशु पांडे, विष्णु केरकेट्टा कुंदन, राहुल दुर्गे, रोहित पांडे, दया, सौरभ एवं अपने सभी साथियों के साथ थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह जी को प्रतीक चिन्ह भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर, शॉल व बुके देकर सम्मानित किया गया. सभी के द्वारा और बागोड़ा की जनता की ओर से थाना प्रभारी द्वारा किए गए इस निःस्वार्थ कार्य को बहुत ही सराहा गया और उन्हें धन्यवाद दिया गया.




