
मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने कोविड-19 के वैक्सीनेशन कार्य को सफल बनाने के लिए प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक की.बैठक में ग्राम प्रधान, जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्य उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग झारखण्ड सरकार, रांची द्वारा प्राप्त निर्देश के बारे में जानकारी देते हुए कोविड-19 के टीकाकरण की गतिविधियों को युद्ध स्तर पर करने की रणनीति बनाई. उन्होंने कहा कि पंचायतवार में तय तिथि के अनुसार सभी पंचायतों में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा. 20 मार्च को पारुलिया, बनगोडा, निरजनकोचउ, सोमाडीह,लाउकेशरा, पाटकिता, पाथरगोड़ा, सुरदा, तिलाबनी, उपरबांधा और बारूनिया,
21 मार्च को पश्चिम बादिया, कुईलीसुता, लटिया, भण्डारबोरो, भुईबोरो, काटसाकड़ा, पत्नीपाल और दक्षिणी बादिया,23 मार्च को गोहला, विक्रमपुर, बाकड़ा, फुलझरी, पूर्वी बादिया, उत्तरी बादिया, भदुआ,24 मार्च को पूर्वी मुसाबनी, मेढ़िया, सोमाडीह,जमशोल,रांगामाटिया,लउकेशरा, तेरेगा, केन्दाडीह, चापड़ी, चाकुलिया, कुमीरमुडी,नेत्रा, धोबनी, काकदोहा, रायपहाड़ी
26 मार्च को पश्चिम मुसाबनी, बेनाशोल, सोहदा, मुर्गाघुटू, रोआम, तेतुलडांगा,27 मार्च को माटिगोड़ा, कुलामाड़ा, स्वास्पुर, बड़ा झरनाहिल, उत्तरी ईचड़ा, दक्षिणी ईचड़ा में कैम्प कर सभी पंचायत मे टीकाकरण किया जायेगा.
कहा कि कैम्प में 60 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्ति और किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जायेगा. टीकाकरण के दौरान प्रखंड बीडीओ, सीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संपूर्ण निगरानी करेंगे, जबकि महिला पर्यवेक्षक, पंचायत सचिव, जेएसएलपीएस के कर्मी आदि टीकाकरण केंद्र मे कार्य करेंगे, इसके लिए पंचायत मे तीन कमरा उपलब्ध कराया जायेगा. जहां वैक्सीनेटर, भारीफायर,कंप्यूटर ओपरेटर, वेटिंग रूम, ऑब्जर्बेसन रूम के रूप मे चिन्हित किया जायेगा और हैंड वॉश, पीने के लिए पानी, बिजली, कम्प्यूटर की व्यवस्था आदि दुरूस्त करके रखने का निर्देश दिया गया है. टीकाकरण हेतु लाभुक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऑन साईट वेरीफिकेशन – रजिस्ट्रेशन कराकर वेरीफिकेशन के बाद करा सकते है, जिसमे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने हेतु निर्देश दिया है.




