
जमशेदपुर : जिला यक्ष्मा केंद्र पूर्वी सिंहभूम में वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के सहयोग से शुक्रवार को डिजिटल एडहेरेंस टेक्नोलॉजी पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में जिले का सभी वरिष्ठ उपचार सहायक उपस्थित थे।. इस टेक्नोलॉजी के माध्यम से मरीजों के उपचार की मॉनिटरिंग करने में में काफी सहयोग मिलेगा. बताया गया कि इस टेक्नोलॉजी के माध्यम से यह पता चल सकेगा कि यक्ष्मा के मरीज नियमित रूप से दवा ले रहे हैं या नहीं. उसके अनुसार उन्हें चिकित्सकीय सलाह भी दी जायेगी. इससे मरीजों को भी इलाज में काफी सहूलियत होगी. वहीं मरीजों द्वारा दवा नियमित लिये जाने की जानकारी प्राप्त कर चिकित्सकों को भी उपचार करने में सहूलियत होगी.




