
चाकुलिया : चाकुलिया झामुमो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अंचल कार्यालय पहुंचकर नव पदस्थापित अंचलाधिकारी जयवंती देवगम का पुष्पगुछ देकर स्वागत किया. आशा जताया कि अब उनके नेतृत्व मे बेहतर कार्य होंगे ओर जनता का हर काम अब आसानी से हो पायेगा साथ ही हर संभव उनको आवस्यकता अनुसार कार्यों मे सहयोग करेंगे. इसी क्रम मे झामुमो प्रतिनिधि मंडल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का भी औचक निरीक्षण किया इस दौरान विभाग के सारे कर्मचारी ओर पदाधिकारी कार्यालय से नदारद थे.जिसकी सिकायत जिला के उच्च पदाधिकारी और विधायक समीर महांती से करने की बात कही है. मौके पर राकेश महंती, धनंजय करुणामय, राधानाथ मुर्मू, असगर खान, मंगल हांसदा, पंकज माहतो, निर्मल महतो,अमीर पोलाई, बापि नंदी, विश्वजीत भोल समेत अन्य उपस्थित थे.




