
जमशेदपुर : क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत की प्रदेश अध्यक्ष चंदा सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के धनबाद के प्रभारी एवं समाज सेवी अभय सिंह को क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत का संरक्षक बनाया गया। ये नियुक्ति समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक जगदीश सिंह राघव, राष्ट्रीय अध्यक्ष रीता सिंह की अनुशंसा पर की गई और प्रदेश अध्यक्ष चंदा सिंह के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान कोल्हान मीडिया प्रभारी अम्बिका प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष अजितेश सिंह, लक्ष्मी सिंह (टेल्को मंडल अध्यक्ष), ललिता सिंह (बिरसा नगर मंडल अध्यक्ष), बीना सिंह (गोलमुरी मंडल उपाध्यक्ष), बिंदु सिंह (साकची मंडल अध्यक्ष) व अन्य मौजूद थे।





