
जमशेदपुर : पहली बार रांची से जमशेदपुर आने के क्रम में पारडीह स्थित मां काली मंदिर के समीप में भाजपा झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू का भाजपा झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष दीपू सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया. इसमें मुख्य रुप से भाजपा जमशेदपुर महानगर के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, सोनारी मंडल के अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार , उलीडीह मंडल के अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, कदमा मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह लोधी, लोकनाथ त्रिपाठी, कदमा मंडल के मंत्री भोला शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा जमशेदपुर महानगर जिला मंत्री मनीष पाण्डेय, कार्य समिति सदस्य केपी सिंह, भाजपा कदमा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, महादेव बसाक, भीम सिंह, उमेश ठाकुर, विश्वजित सिंह, आनंद राव तथा भाजपा जमशेदपुर महानगर सैकड़ों कार्यकता मौजूद थे.






