
सरायकेला : जिले में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला जिला के सदर अनुमंडल अंतर्गत कुचाई थाना के अरुवां मोड़ के समीप का है. जहां अज्ञात वाहन के धक्के से एक बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक 30 वर्षीय अशोक कुमार सरदार अरुवां गांव का ही रहने वाला बताया जाता है. बताया जाता है कि वह अपने घर लौट रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसके बाईक पर जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अज्ञात वाहन सवार मौके से भागने में सफल रहा. घटना की जानकारी मिलते ही कुचाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है.



