
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट काली मंदिर के पास मंगलवार शाम एक तेज़ रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में स्कूटी सवार घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए टिनप्लेट अस्पताल पहुंचाया जहां स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया. टीएमएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतक का नाम संजय कुमार सिंह (54) है. वे सिदगोड़ा के क्रॉस रोड नंबर 5 के रहने वाले थे. इधर घटना की सूचना पाकर परिजन भी टीएमएच पहुंचे. पुलिस ने स्कार्पियो चालक को हिरासत में ले लिया गई. मिली जानकारी के अनुसार संजय न्यूवोको कंपनी में सीनियर प्रोसेस असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे. घटना के वक्त वे कंपनी से अपनी घर की ओर जा रहे थे. टिनप्लेट कंपनी के पास एक तेज़ रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हे पीछे से टक्कर मार दी.




