
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह के आवास पर कार्यकरिणी समिति की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में शहर के विशिष्ट लोगो और मजदुर नेताओं का जमावड़ा लगा l टाटा वर्कर्स यूनियन केअध्यक्ष संजीव चौधरी, पूर्व अध्यक्ष आर बी बी सिंह, रघुनाथ पाण्डेय, पी एन सिंह, आर रवि प्रसाद, इंटक नेता राकेश्वर पांडेय, झारखंड क्षत्रिय संघ के क्षत्रिय समाज के संरक्षक चन्द्रगुप्त सिंह अध्यक्ष शंभू सिंह, समय कांस्ट्रशन के निदेशक राजेश सिंह, टेल्को वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री चंद्रभान सिंह, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष तोते जी, टिस्को मजदुर यूनियन के शिवलखन सिंह, पुरेंद्र नारायण सिंह, शिक्षाविद दिवाकर सिंह, कांग्रेस, भाजपा और नेता, नट्टू झा, अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की प्रमुख भारती सिंह, होटलियर एसोसिएशन के प्रभाकर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए l आज सतीश सिंह का जन्म दिन भी था सभी ने जन्मदिन की बधाई दी l होली मिलन समारोह में लोक कलाकारों के द्वारा होली गायन भी संपन्न हुआ।



