जमशेदपुर : टाटा स्टील मे कई जगह विश्वकर्मा पूजा धूमधाम के साथ मनाया गया. लेकिन इस पूजा मे टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति साफ तौर पर देखने को मिली. यूनियन के चुनाव मे अभी करीब छः महीना का समय है. लेकिन विश्वकर्मा पूजा के दौरान यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू अपने पदाधिकारियों के साथ सभी प्लांट मे घूमे लेकिन यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह औऱ सहायक सचिव नितेश राज उनसे अलग अलग घूमे. सतीश सिंह औऱ नितेश राज एक साथ सभी प्लांट घूमे. वही अध्यक्ष बाकि अधिकारियो के साथ घूमे औऱ पूजा मे शरीक हुए. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान अध्यक्ष समेत सभी 9 पदाधिकारी प्लांट मे गए. सतीश औऱ नितेश भी अलग अलग घूमे औऱ कई जगह आमने सामने भी हुए. मजदूरों औऱ कमिटी मेंबरों के अलावा कंपनी के अधिकारियो से मिले. लेकिन टाटा वर्कर्स यूनियन के आपसी खींचतान का साफ तौर पर नजारा देखने को यहां मिला. (नीचे भी पढ़ें)

महामंत्री सतीश सिंह और सहायक सचिव नितेश राज टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू के लाइम प्लांट में भी गए. इसी विभाग से संजीव चौधरी टुन्नू चुनाव जीतकर कमेटी मेंबर बनते रहे हैं और वह अभी अध्यक्ष है. टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनावी माहौल के ठीक पहले विश्वकर्मा पूजा आने वाले चुनाव का आगाज क्या होगा यह दिखा गया है.




