
जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड में इन दिनों कोवाली से डुमरिया तक सड़क का पुर्ननिर्माण किया जा रहा है. इसके तहत सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी किया जा रहा है. सड़क चौड़ीकरण के लिए ग्रामीणों के ज़मीन को अधिग्रहण किया गया है. गुरुवार को ग्रामीण उपायुक्त से अधिग्रहित जमीन के लिए मुआवजा नहीं मिलने के लेकर शिकायत करने पहुंचे. ग्रामीणों ने बताया कि डुमरिया प्रखंड के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण के दौरान सरकार द्वारा उनके जमीन का अधिग्रहण किया गया था. इसके लिए सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाना चाहिए था पर इसमें कई तरह की हेरा फेरी कर दी गई है. कई ग्रामीणों के मुआवजे के लिए दी गई रसीद पर नाम गलत है जिससे उन्हे दिक्कत हो रही है. उन्होंने बताया कि वे लोग आदिवासी है, इस संबंध में कुछ नही जानते. अगर उन्हें मुआवजे की राशि नहीं मिली तो वे लोग तीर धनुष उठाने को बाध्य होंगे.



