
चाकुलिया : गर्मी के दस्तक देते ही चाकुलिया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के समक्ष गरमा धान की फसल बचाने की परेशानी उत्पन्न हो गई है. प्रखंड के मुढ़ाल और बड़ामारा गांव के किसान कई बीघा में गरमा धान की खेती की है. गरमा धान की फसल लगभग तैयार हो चुका है. वर्षा नही होने के कारण क्षेत्र के किसान गरमा धान की फसल की सिंचाई को लेकर काफी चिंतित है. बड़ामारा और मुढ़ाल गांव के किसान इन दिनों गरमा धान की सिंचाई पम्प चलाकर फसल की सिंचाई कर रहे हैं. किसानों ने कहा कि पम्प चलाकर फसल की सिंचाई करने में काफी खर्च हो रहा है. कहा कि डीजल की कीमत ज्यादा होने के कारण उनके समक्ष दोहरी परेशानी उत्पन्न हो गई है. कहा कि डीजल से पम्प चलाकर गरमा धान की सिंचाई करने में काफी खर्च का सामना करना पड़ रहा है. वही प्रखंड के अन्य गांव में भी किसान गरमा धान की सिंचाई को लेकर काफी परेशान है. फसल की कटाई होने के बाद उसका वास्तविक मूल्य नहीं मिलता है जिसके कारण किसान चिंतिंत रहते है.













