
जमशेदपुर : जेवियर पब्लिक स्कूल कीताडीह में 1 अप्रैल को मेगा हेल्थ चेक अप कैम्प का आयोजन किया गया। आर जे वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित इस विद्यालय में आम जनता के लिए रक्तदान शिविर, आंख की जांच, दांत की जांच, जेनरल हेल्थ चेक अप की व्यवस्था की गई। रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय जनसेवक परिषद के 25 वें रक्तदान शिविर के तहत वीबीडीए के सहयोग से किया गया। जिसमें 27 यूनिट रक्तदान हुआ। आंख की जांच डॉ विवेक केडिया और उनकी टीम ने किया। दांत से सम्बंधित जांच डॉ जफर एवं उनकी टीम ने किया। जेनरल चेक अप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुगसलाई की प्रभारी डॉ लक्ष्मी, डॉ राखी और उनकी टीम ने किया। रक्तदाताओं और जांच टीम का उत्साह वर्धन जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, आर जे वेलफेयर सोसायटी की चेयरपर्सन पूनम झा, सचिव रमन झा, भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, जगमोहन दुबे, भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष पंकज सिन्हा, कीताडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी, जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो डे राणा,अरविंद साहू, भाजपा नेत्री ममता लाल, बोंगा सोरेन, जेवियर पब्लिक स्कूल की उप प्राचार्या अंकिता तिवारी, रोहन झा, रौशन झा, हिमांशु भारद्वाज, सुमन कुमारी, आकांक्षा दुबे, स्नेहा कुमारी, विशाल कुमार, पूजा, रौशनी खातून, श्वेता, शीतल, अलका, ब्यूटी समेत अन्य उपस्थित थे।














