
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत डीएसएम स्कूल के लिए निकली 17 वर्षीय नाबालिग को एक युवक बहला फुसला कर भागा ले गया. स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब वह काफी देर तक घर नहीं आई तो परिजन उसे ढूंढने निकले. खोजबीन करने पर उन्हें जानकारी हुई की एक अज्ञात युवक उसे अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है. नाबालिग के पिता ने तत्काल साकची थाना में इसकी लिखित शिकायत की. उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी डीएसएम स्कूल के लिए घर से निकली थी. छुट्टी होने के काफी देर तक जब वो वापस नहीं आई तो उन्होंने बेटी के मोबाइल पर फोन किया पर मोबाइल स्विच ऑफ था. उन्होंने स्कूल जाकर संपर्क किया और जांच की तो पता चला की एक युवक उसे ले गया है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.












