
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बस को ऊपर सवारी लेकर चलना महंगा पड़ गया. ट्रैफिक डीएसपी बबन सिंह की नजर उन पर पड़ गई. डीएसपी ने उन्हें मानगो चौक के पास पकड़ा और सभी को बस से नीचे उतारने का आदेश दिया. उन्होंने बस के चालक से बस के कागजात मांगे. जांच करने पर पाया की बस का इंश्योरेंस फेल है. उन्होंने तत्काल छह हजार रूपए फाइन की रसीद काट दी. ट्रैफिक डीएसपी बबन सिंह ने बताया कि वे रूटीन चेक के लिए बस स्टैंड के पास खड़े थे. इतने में टाटा से मुसाबनी जाने वाली एक बस के ऊपर यात्रियों को बिठा कर ले जाते देखा. उन्होंने बस को रुकने का आदेश दिया पर बस नही रुकी. पीछा कर बस को मानगो चौक के पास रोका गया. जांच में पाया कि बस के ऊपर 20 यात्री सवार थे. नियम के अनुसार एक यात्री का 200 रूपये जुर्माना कटा जाता है. वहीं बस का इंश्योरेंस भी फेल पाया. जुर्माना काटने के बाद बस को छोड़ दिया गया.













