
मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी की अध्यक्षता में कोविड-19 वैक्सीनेशन से संबंधित बैठक हुई. इस बैठक में मुखिया, पंचायत सचिव समेत सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक में बीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग झारखण्ड सरकार, रांची से प्राप्त निर्देश के बारे में जानकारी देते हुए कोविड-19 के टीकाकरण की गतिविधियों को युद्ध स्तर पर करने हेतु रणनीति बनायी. बताया गया कि पंचायतवार में तिथिवार के अनुसार 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को सभी पंचायतों में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा. टीकाकरण के दौरान बीडीओ, सीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संपूर्ण निगरानी करेंगे, जबकि महिला पर्यवेक्षक, पंचायत सचिव, जेएसएलपीएस के कर्मी आदि टीकाकरण केंद्र मे कार्य करेंगे, इसके लिए पंचायत मे तीन कमरा उपलब्ध कराया जायेगा, जहां कंप्यूटर ऑपरेटर, वेटिंग रूम, को चिन्हित किया जायेगा और हैंड वाश, पीने के लिए पानी, बिजली, कम्प्यूटर की व्यवस्था आदि दुरूस्त करके रखने का निर्देश दिया गया है. टीकाकरण हेतु लाभुक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन /ऑन साईट वेरीफिकेशन – रजिस्ट्रेशन कराकर वेरीफिकेशन के बाद टीका करा सकते है, जिसमे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने हेतु निर्देशित किया गया है.




