
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहल के पास एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. पेड़ से टकराने से पहले कार ने सड़क किनारे खड़े एक बाइक में भी टक्कर मार दी. घटना के बाद कार सवार दो लोगों को हल्की चोटें आई. कार सवार दोनों लोग कार छोड़कर भाग गए. इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार को जप्त कर थाना ले गई. स्थानीय लोगों के अनुसार कार तेज रफ्तार से सुंदरनगर से स्टेशन की ओर जा रही थी. खासमहल मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई. कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में टक्कर मार और फिर पेड़ से जा टकराई.












