
जमशेदपुर : लौहनगरी के उभरते व चर्चित कलाकार असीम पोद्दार ने बीते दिनों अभिनेता सोनू सूद के सम्मान में उनकी पेंटिंग बनाई और ट्विटर के माध्यम से उन्हें पेंटिंग देने की इच्छा जताई. अभिनेता सोनू सूद ने फोन पर बात कर मुंबई आने का न्योता दिया साथ ही कलाकार असीम को फ्लाइट की टिकट व होटल की व्यस्था कर मुंबई बुलाया, ताकि उनसे मिल और पेंटिंग ले सकें. पिछले गुरुवार की सुबह असीम रांची से मुंबई रवाना हुए और मुंबई स्थित सोनू सूद ने अपने आवास पर बुलाकर पेंटिंग की जमकर तारीफ की. साथ ही उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान कर अपना आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी और जमशेदपुर आने की भी इच्छा जताई. ज्ञात हो कि असीम मानगो तामोलिया के रहने वाले हैं. उन्होंने कई सालों से कला के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है, जिनकी चर्चा आज जमशेदपुर ही नहीं पूरे देश मे हो रही है. आसीम सोनू सूद से मिलकर काफी खुश हैं और साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया.












