
चाकुलिया : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को बीडीओ देवलाल उरांव के नेतृत्व में बाजार में जांच अभियान चलाया गया. पदाधिकारियों ने राहगीर और सभी दुकानदारों को मास्क पहने की बात कही है.जांच के क्रम में नया बाजार के मां गंधेश्वरी वस्त्रालय और शिवानी वस्त्रालय वही पुराना बाजार रेलवे क्रासिंग के समीप मो मनसूर के किराना दुकान में कोविड 19 के पारित सरकार के नियमों का उल्लंघन दुकानदारों द्वारा किया जा रहा था. दुकान में सोशल डिस्टेंस का पालन नही हो रहा था और दुकानदार और ग्राहक बिना मास्क पहने दुकान में खरीद बिक्री कर रहे थे. कोविड 19 के नियमों के उल्लंघन करने के खिलाफ प्रशासन ने तीनों दुकानों को सील कर दिया है. इस संबंध में बीडीओ देवलाल उरांव ने बताया कि तीनों ही दुकानदार कोविड 19 के नियमों का उल्लंघन कर दुकान का संचालन कर रहे थे, जिसके कारण तीनों दुकान को अगले आदेश तक सील किया गया है. उन्होंने लोगों से अपील किया है कि क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में प्रशासन का सहयोग करे. कहा कि सभी मास्क पहनकर बाहर निकले और भीड़ ना करे. कहा कि सभी सरकार द्वारा पारित कोविड 19 के नियमों का पालन करे.




