
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के ब्राम्हणकुंडी गांव निवासी कालीकिंकर नायक के घर में विगत दिनों आग लग गयी थी. इस कारण घर समेत सारा समान जलकर राख हो गया था. सूचना पाकर बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी गांव पहुंचे और अग्नि पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक सहयोग किया. श्री षाड़ंगी ने घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक को फोन पर घटना की जानकारी दी और परिवार को आवास सुविधा मुहैया कराने के लिए आवश्यक सरकारी काग़जी प्रक्रिया शुरू कराने का आग्रह किया. एसडीओ ने पूर्व विधायक को बताया कि कालीकिंकर नायक के नाम का रिकॉर्ड आज खोल दिया गया है. कल प्रखंड स्तरीय टीम घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार को अनाज तिरपाल समेत अन्य सामान मुहैया करवाएगी और आवास से जुड़े आवश्यक कागजात जमा कर उसकी प्रक्रिया भी अविलंब शुरू की जाएगी. इस दौरान भाजपा नेता बिभाष दास, श्यामल माइती, जगदीश बारी, जोबा रानी प्रधान, अभिजित दास, रिंकू प्रधान, अमरनाथ दास, मानस पाल, संदीप पूरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



