
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में मलेरिया विभाग द्वारा मलेरिया बीमारी से बचाव के उद्देश्य से विभाग द्वारा प्रखंड को 43,861 मच्छरदानी उपलब्ध करायी गयी है. यह जानकारी एमपीडब्ल्यू राजेन्द्र नाथ महतो ने दी है. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये मच्छरदानी का वितरण प्रखंड के 17 सब स्वास्थ्य सेंटर के लाभुकों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया गया है. बताया की उक्त सेंटर के छूटे हुए लाभुकों को सीएचसी परिसर में मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया की मच्छरदानी वितरण के दौरान लाभुकों को मलेरिया बीमारी के लक्षण और इसे रोकने की विधि की जानकारी विस्तार पूर्वक देकर लोगों को मलेरिया बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है साथ ही उन्हें मच्छरदानी लगाकर सोने के लिए जागरूक किया जा रहा है.



