
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्व केसर देवी पटवारी के पुण्यस्मृति में प्रीति अग्रवाल के संयोजन में आयोजित नेत्र शिविर में शनिवार को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 63 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की गयी, जिसमें 23 नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। आज नेत्र जांच के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी राकेश मिश्र एवं रेड क्रॉस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कल रविवार को नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन प्रीति अग्रवाल एवं नीरज अग्रवाल द्वारा किया जायेगा। (नीचे भी पढ़ें)
सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट प्रशिक्षण इस माह से
प्रत्येक माह आयोजित होने वाला सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट प्रशिक्षण सत्र रेड क्रॉस सोसाइटी राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा नयी कड़ी में फरवरी 2021 को जारी कोविड-19 गाईडलाईन के अनुरूप इस माह से किया जायेगा। 25 सदस्यों की सीमित बैच के साथ छह दिवसीय प्रशिक्षण में तीन दिन लेक्चर के एक दिन परीक्षा के तथा दो दिन प्रेक्टिकल व आडियो-विडियो सेशन के होंगे। गर्मी को देखते हुए प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये जायेगा। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सेफ्टी मानदंडो की जानकारी के साथ मुख्य रूप से फर्स्ट एड तथा डिजास्टर मैनेजमेंट का प्रशिक्षण सत्र आयोजित होगा। यह 159वां बैच होगा, जिस क्रम में एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी 8 अप्रेल को स्वतंत्रता सेनानी व शहर के जाने माने समाजसेवी स्व. चितरंजन मुखर्जी (चित्तो दा) तथा वीर शहीद जवानों की स्मृति में रेड क्रॉस भवन में आयोजित किया जायेगा। सेफ्टी फर्स्ड एड डिजास्टर मैनेजमेंट के ट्रेनिंग के लिए 5 अप्रैल को ट्रेनिंग स्थल रेड क्रॉस भवन में भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।













