
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित रामकृष्ण मिशन स्कूल के 26 बच्चों को 9 वीं कक्षा में फेल किए जाने के मामले में जमशेदपुर अभिभावक संघ ने कड़ी आपत्ति जताते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग की है. इस संबंध में जमशेदपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार ने बताया, कि वैसे बच्चों को फेल किया गया है जिन्होंने न्यूनतम नंबर से भी अधिक नंबर लाया है. साथ ही जो बच्चे उनके शिक्षकों से ट्यूशन पढ़ते हैं, उन्हें कम नंबर लाने के बाद भी प्रमोट किया गया है. लॉकडाउन के कारण अभिभावक बच्चों के प्रोजेक्ट समय पर जमा नहीं कर सके इसको लेकर बच्चों को नंबर नहीं दिया गया जो गलत है. उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कराते हुए बच्चों को प्रमोट किए जाने की मांग की है.











