
मुसाबनी : समाजसेवी सह डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने मुसाबनी प्रखंड के सोनागाडा गांव के डुईकाडीह टोला में विगत दिनों जंगल की आग से नरसिंह मुर्मु के घर समेत सारा समान जलकर राख हो गया था और आग बूझाने के क्रम में सोमबारी मांडी की हाथ जल गई थी सूचना पाकर अग्नि प्राभावित परिवारों से मिलकर आर्थिक सहयोग किया. डॉ सोरेन ने अग्नि पीड़ित परिवारों को इस दुःख की घड़ी में साध देने की बात कही है. डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने अग्नि प्रभावित नरसिंह मुर्मू को एक हजार रुपए देकर आर्थिक सहयोग की वही चुनाराम की पत्नी सोमवरी मार्डी को उपचार कराने के लिए एक हजार रुपए देकर आर्थिक सहयोग की और उसे जरूरत की मलहम दवाईयां दी और बिनोद हांसदा के नौ काहान जले पुआल एवं सुअर घर जले को भी को उन्होंने पांच सौ रुपए देकर आर्थिक सहयोग की है.
मौके पर समाजसेवी सह डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने ग्रामीणों को धन्यवाद दिया कि ग्रामीणों की तत्परता के कारण बड़ा हादसा को होने से रोका गया अन्यथा गांव में और भी जान -माल की क्षति पहुंचती. मौके पर उन्होंने कहा कि दूरभाग्य की बात है कि झारखंड गठन के दो दशकों के बाद भी घाटशिला विधानसभा को एक अदद दमकल वाहन नही मिल पायी है. जबकि इससे पहले भी इस तरह की हादसा गांव मे पहले भी हो चुकी है. इससे भी यहां के जनप्रतिनिधि,वन विभाग के पदाधिकारी और स्थानीय प्राशासन मौन धारन किये हुए है. कहा कि इस गांव में अभी तक ग्रामीणों को डीप बोरिंग का लाभ नही मिला है,इस टोला में अभी तक एक भी प्राधान मंत्री आवास नहीं बना है और ना ही गांव के सामने बड़ा तालाब ही है. कहा कि अग्नि पीड़ित परिवारों को अभी तक कोई सरकारी सहायता प्राप्त नहीं हुआ है यह दुर्भाग्य की बात है. मौके पर संतोष मुर्मू, सुब्रत दास, संजय हेम्ब्रम,,राजेश टुडू,नीमा राजक, झारखंड आंदोलनकारी जगदीश मुर्मू,लाल हेम्ब़म,ग्रामीम धरती मार्डी ,जादू मार्डी,चुनाराम मार्डी ,बसंती मार्डी सारथी टुडू समेत अन्य उपस्थित थे.












