
जमशेदपुरः सहयोग संस्था द्वारा पटमदा स्थित डिमना चौक में आदिवासी जरूरतमंद गरीब और असहाय परिवार के बच्चों के बीच कपड़े का वितरण किया. संस्था द्वारा लगभग 200 छोटे बच्चों के कपड़े निशुल्क में बाटे गए. नये कपड़ा पाकर बच्चे बहुत खुश हुए. वहीं सहयोग संस्था के मुख्य संरक्षक अजीत सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि हमारी संस्था ने पहले भी संथाल बस्ती बारीडीह तथा विद्यापति नगर बारीडीह के जरूरतमंद गरीब बच्चियों की शादी में मदद करते आयी है. इसी के साथ कोरोना काल में भी बस्तियों में जाकर खाना तथा नाश्ता का पैकेट गरीब परिवारों के बीच बाटा गया था. इस कार्यक्रम में संस्था के मुख्य संरक्षक अजीत सिंह चंद्रवंशी, कपड़े में सहयोग देने वाले टाटा कमिंस कंपनी के कर्मचारी अजय सिंह, रंजीता राय, संजू सिंह, रानी सिन्हा, सुबोध पांडे,अजय सिन्हा, मीना देवी,कविता देवी, सुमी देवी, संगीता सिंह,बैजनाथ प्रसाद, सोनी सिंह के साथ अन्य लोग उपस्थित थे.











